Corona World LIVE: कोविड-19 से पैदा हुए हालात से निपटने को बड़े राहत पैकेज दे रहे हैं दक्षेस देश

Corona World LIVE: कोविड-19 से पैदा हुए हालात से निपटने को बड़े राहत पैकेज दे रहेहैं दक्षेस देश

देश के 32 राज्य वायरस की चपेट में हैं, लेकिन सबसे अधिक देश के 16 राज्य बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां सबसे अधिक मरीज मिले हैं और सबसे अधिक मौतें भी दर्ज हुई हैं। बाकी देश के 16 राज्य ऐसे हैं, जहां कुल मरीजों का आंकड़ा 450 भी पार नहीं कर सका है और मौतों का आंकड़ा भी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका है। इन राज्यों के जल्द कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार शाम तक देश के 32 राज्यों में कुल 24,506 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों में महाराष्ट्र सर्वाधिक मरीजों के साथ शीर्ष पर है।

इसके बाद गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रोगी हैं। जहां आंकड़ा दो हजार के करीब या उससे अधिक है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल हैं जहां मरीजों का आंकड़ा 223 से 955 के बीच है। कुल संक्रमितों में से 24,089 मरीज इन्हीं सोलह राज्यों में हैं, जबकि कुल 768 लोगों की मौत हुई हैं।

इसके इतर सोलह राज्य ऐसे हैं जहां अब तक केवल 417 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है और केवल सात लोगों की मौत हुई है। इन राज्यों में ओडिशा के साथ अंडमान निकोबार आइलैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, पुड्डुचेरी, त्रिपुरा और उत्तराखंड शामिल हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ये सभी राज्य जल्द कोरोना मुक्त होंगे। गोवा पहले ही हो चुका है।

Post a Comment

0 Comments